मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
07-May-2024 05:46 PM
By First Bihar
NALANDA : नालंदा में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। कहा कि राजद आतंकवादी और उग्रवादियों को संरक्षण दे रहा है। माय और बाप समीकरण काम नहीं आया।
नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने समाहरणालय में अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने फूल-माला से उनका स्वागत किया। समर्थकों की भीड़ को देखकर एनडीए प्रत्याशी काफी उत्साहित दिखे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कौशलेंद्र कुमार पर चौथी बार भरोसा जताते हुए उन्हें अपने गृह जिला से उम्मीदवार बनाया है।
कौशलेंद्र कुमार पर्चा दाखिल करने के बाद सीधे श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में पहुंचे। जहां एनडीए गठबंधन के नेता जिले के पहले चुनावी सभा में शामिल हुए। इस मौके पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग यदि सत्ता में आ जाएंगे तब गरीबों को मुफ्त में मिलने वाला 5 किलो अनाज भी खत्म कर देगें। उज्जवला योजना को बंद कर देंगे। कई योजनाओं को बंद करने की साजिश चल रही है।
वही, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर आतंकवादियों और उग्रवादियों को संरक्षण देने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कोई माय समीकरण और बाप समीकरण काम नहीं आया। राजद ने हर समाज के लोगों को लड़ाने का काम किया है। राजद के लोगों ने अपराधियों का साम्राज्य बना दिया है।
वही उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा जब-जब चुनाव आता है तब तब लालू जी कहते है आरक्षण खत्म हो जाएगा। शायद लालू जी को याद नहीं है कि उनके राज्य में अतिपिछड़े को आरक्षण नहीं मिला था। नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों को आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग एक कानून लेकर आए हैं। बिहार में बालू माफिया, शराब माफिया और जमीन माफिया को जेल भेजने का काम करेंगे।