सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
06-Oct-2025 11:48 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गईं हैं। चुनाव आयोग आज शाम चार बजे चुनाव की तारिखों का एलान कर सकता है हालांकि बिहार में चुनावी बिगुल बजने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा काम कर दिया क्योंकि चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगा।
दरअसल, बिहार सरकार ने सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 21 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर DBT के माध्यम से यह राशि भेजी।
इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री और अधिकारी उपस्थित रहे। 3 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दूसरे चरण में 25 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर की थी जबकि 26 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से योजना की शुरुआत की थी और पहले चरण में 75 लाख महिलाओं को 10-10 हजार की राशि DBT के जरिए प्रदान की थी।
6 अक्टूबर की किस्त के साथ अब तक कुल 1 करोड़ 21 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं। सरकार का कहना है कि यह सहायता राशि महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप दी जा रही है। इसका उद्देश्य है कि महिलाएं केवल घरेलू भूमिकाओं तक सीमित न रहें, बल्कि आर्थिक रूप से भी सशक्त बनें।