ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / politics / ‘पिछड़ों के कल्याण के लिए कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन लगा दिया’...

‘पिछड़ों के कल्याण के लिए कर्पूरी ठाकुर ने अपना पूरा जीवन लगा दिया’ 101वीं जयंती पर मुकेश सहनी ने किया याद

24-Jan-2025 06:16 PM

By First Bihar

PATNA: 'भारत रत्न' से सम्मानित बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 101वीं जयंती मनाई गयी। इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 


बिहार के पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए जिस प्रकार से कर्पूरी ठाकुर ने संघर्ष किया है, वो हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। आज हम उनकी जयंती मना रहे हैं। हम उनके चरणों में नमन करते हैं। कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय को लेकर अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में कई ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने पिछड़े समाज के उत्थान के लिए कई कदम उठाए। 


उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को अति पिछड़ों के मसीहा बताते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीब, शोषित एवं वंचितों को न्याय देने आजीवन काम किया। कर्पूरी ठाकुर की सादगी ही उनकी पहचान थी और प्रदेश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने अपनी उस पहचान को नहीं छोड़ा। 


सहनी ने कहा कि वीआईपी शुरू से शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, अति पिछड़ों, महिलाओं और अल्पसंख्यको के साथ हर वर्गों के हक और अधिकार के प्रति हम सजग है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि हमारा संघर्ष जारी है और हमारी पार्टी पिछड़ों का हक दिलाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि वीआईपी कर्पूरी ठाकुर के सपने को लेकर आगे बढ़ रही है और उनके सपनों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है।