ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / 'मॉडिफाइड' नहीं 'मोदी फाइड' वर्जन है नीतीश, सुधाकर सिंह बोले.. लोगों को नहीं...

'मॉडिफाइड' नहीं 'मोदी फाइड' वर्जन है नीतीश, सुधाकर सिंह बोले.. लोगों को नहीं हो रहा फायदा

27-Feb-2023 11:24 AM

By Ganesh Samrat

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज पहला दिन है. यह सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बजट सत्र की शुरुआत 11 बजे राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के संबोधन से होगा. यह संबोधन दोनों सदनों में होगा. इससे पहले जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंचे तो आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार हमला बोला. उन्होंने ने कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ठीक नही चल रही है.


उन्होंने कहा यह बात मैं पिछले 6 महीने से कह रहा हूं.  राज्य में  ना हर खेत पानी पहुंचा ना ही कोई सुविधा, केवल वह पद में बने रहना चाहते है. देश में मोदी फाइड वयक्ति नहीं हो सकता. उन्होंने बताया कल मेनें एक शब्द गलती से बोल दिया 'मॉडिफाइड'  वह मॉडिफाइड नही था मोदी फाइड था. मैं आज संसोधन कर रहा हु. बिहार पीछे जा रहा है कोई विकास नहीं हो रहा है. 2005 से सत्ता का जो स्थानांतरण हुआ तब से लेकर आज तक का GDP पीछे गया है. नीतीश जी के राज्य में जीडीपी घटा है. हम बिहार के लोग उनके नेतृत्व में पीछे गए है. 


उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं बिलकुल विश्वास नही कर सकता हूं कि उनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ा है. वही CM के यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसपर मैं कुछ नही कह सकता. लोकतंत्र में यात्रा करना सबका अधिकार है. मैं इसपर कुछ नही बोल सकता. सुधाकर सिंह साहब कहां कि मुख्यमंत्री को बदलने की जरूरत है. वही तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नेता तेजस्वी यादव हैं और उनकी चाहत है कि वह मुख्यमंत्री बने. हालाकी तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला विधानमंडल दल में तय होनी है. लेकिन सुधाकर सिंह का कहना है कि वह चाहते हैं कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बने उनकी मांग है और वह तेजस्वी यादव को वोट करेंगे. भाई सुधाकर सिंह का यह सवाल किया गया कि आखिर तेजस्वी यादव पर सवाल क्यों नहीं उठाते हैं तेजस्वी से सवाल क्यों नहीं पूछते हैं, इस पर सुधाकर सिंह ने कहा कि CM नीतीश कुमार हैं तो उनसे सवाल पूछा जाएगा. सुधाकर सिंह ने यह भी कहा कि जब चट्टान से ठोकर लगती है तो सिला नहीं तोड़ा जा सकता.