ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / MLC चुनाव में पशुपति पारस ने 2 सीटों पर दावा ठोका, हाजीपुर के...

MLC चुनाव में पशुपति पारस ने 2 सीटों पर दावा ठोका, हाजीपुर के अलावे एक और सीट दिए जाने की मांग की

22-Jan-2022 10:01 PM

PATNA: बिहार विधान परिषद के 24 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसे लेकर पार्टियों ने अपनी ओर से तैयारी भी शुरू कर दी है। आरजेडी जहां सभी 24 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। वही केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एनडीए गठबंधन से दो सीटें मांगी हैं। 


इस संबंध में बीजेपी के नेताओं से भी बात हुई है। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात पशुपति पारस ने की है। ऐसे में पशुपति कुमार पारस ने बिहार विधान परिषद चुनाव में दो सीटों पर अपना दावा ठोका है। हाजीपुर सीट के अलावे एक और सीट की मांग उन्होंने की है। 


अपने पसंदीदा सीटों का नाम लेते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा कि उन्हें दो सीट चाहिए जिसमें से एक हाजीपुर है बाकी कोई एक और सीट दे दी जाए। हाजीपुर हमारी पुश्तैनी सीट है। पहले भी हमारे दल से राजेंद्र राय एलजेपी से चुनाव जीते थे। हमारे पास कई उम्मीदवार भी हैं। सूरजभान सिंह सहित और भी कई लोग उम्मीदवार के तौर पर हैं। इसलिए मैंने एनडीए गठबंधन से इस संबंध बातें की है।


पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जब हम दल में हैं तो निश्चित तौर पर चुनाव लड़ेंगे। पिछली बार जब चुनाव हुआ था तो एनडीए गठबंधन में चार सीट मिली थी। सुपौल, हाजीपुर, नालंदा और आरा इन चारों सीटों में से हमने एक पर जीत हासिल की थी। जबकि अन्य तीन सीटों पर दूसरे स्थान पर रहे थे। 


पशुपति पारस ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की है इसके अलावा बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल से भी आग्रह किया है। पशुपति पारस ने एनडीए गठबंधन से दो सीटें मांगी है। ऐसे में देखना यह होगा कि उनकी यह मांग पूरी हो पाती है या नहीं।