ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / MLC चुनाव में NDA के सीट बंटवारे के बाद घमासान: मुकेश सहनी ने...

MLC चुनाव में NDA के सीट बंटवारे के बाद घमासान: मुकेश सहनी ने कहा-सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे, मांझी ने किया सरेंडर

29-Jan-2022 07:21 PM

PATNA: बिहार में विधान परिषद की 24 सीटों पर होने जा रहे चुनाव को लेकर जेडीयू-बीजेपी ने सीटों का बंटवारा कर लिया. सीट बंटवारे का एलान करते समय बीजेपी और जेडीयू ने कहा कि वे मुकेश सहनी औऱ जीतन राम मांझी की पार्टी के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ रहे हैं लेकिन उन्हें समझा लेंगे. विश्वास में ले लेंगे. दो घंटे बाद ही बीजेपी-जेडीयू का विश्वास टूट गया. मुकेश सहनी की पार्टी ने बिहार की सभी 24 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है. हालांकि मांझी की पार्टी सरेंडर करने की मुद्रा में दिख रही है.


मुकेश सहनी का एलान

मुकेश सहनी की पार्टी ने NDA में सीट बंटवारे के दो घंटे बाद बयान जारी किया. बीजेपी से सवाल पूछा-सहयोगी पार्टी को फैसला लेने से पहले विश्वास में लिया जाता है या फिर फैसला लेकर विश्वास में लिया जाता है. वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि उनकी पार्टी किसी विश्वास में आने वाली नहीं है. वह बिहार में एमएलसी की सभी 24 सीटों पर मजबूती से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. वीआईपी पार्टी ने कहा कि बीजेपी को एमएलसी चुनाव में सीट बंटवारे से पहले निषाद आरक्षण पर जवाब देना चाहिये.


मांझी की पार्टी का सरेंडर

उधर सीट बंटवारे से पहले बड़े दावे कर रहे जीतन राम मांझी की पार्टी ने सरेंडर कर दिया है. मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि उनकी पार्टी ने सीट बंटवारे में दो सीटों की मांग की थी. उनकी मांग को नकार दिया गया इससे हम पार्टी आहत है. लेकिन एमएलसी चुनाव में दो सीटों के लिए हम पार्टी बिहार में एनडीए को नहीं तोड़ेगी. बिहार में वह एनडीए गठबंधन औऱ सरकार में बनी रहेगी.