मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Jan-2022 04:16 PM
PATNA: बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाले बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में बीजेपी-जेडीयू के बीच तालमेल हो गया है। बीजेपी 13 तो जेडीयू 11 सीटों पर सीटों पर लड़ेगी। बीजेपी 13 में से एक सीट अपनी सहयोगी पार्टी के लिए छोड़ेगी।
वहीं, जेडीयू 11 सीटों पर खुद लड़ेगी. बीजेपी ऑफिस में हुए प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी के भूपेंद्र यादव औऱ जेडीयू के विजय चौधरी ने ये साझा एलान किया। खास बात ये भी है कि जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी को ठेंगा दिखा दिया है। उन्हें एक भी सीट नहीं दी गयी है।
दरअसल एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू औऱ बीजेपी के बीच काफी दिनों से पेंच फंसा था। बीजेपी के पास 13 सीटिंग सीट थी। लिहाजा वह उससे कम सीट लेने को तैयार नहीं थी। वहीं जेडीयू के पास 8 सीटें थी लेकिन वह 50-50 के आधार पर सीटों के बंटवारे की मांग कर रही थी। मामला फंसा था लेकिन कल बीजेपी के नेता भूपेंद्र यादव जब पटना पहुंचे थे तब उनकी सीएम नीतीश से मुलाकात हुई औऱ इसमें सीटों के बंटवारे पर बात बन गयी।
भूपेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीजेपी औऱ जेडीयू के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है और दोनों पार्टियां एमएलसी चुनाव साथ मिलकर मजबूती से लड़ेगी। भूपेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी को 13 सीटें मिली हैं। इसमें से एक सीट वह पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को देगी। जेडीयू को 11 सीटें मिली हैं यानि कुल मिलाकर कहें तो समझौता 12-11 और एक का हुआ है।
जेडीयू ने एक सीट छोड़ी
एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू की ओर से बात कर रहे राज्य सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी अपनी 13 सीटिंग सीटों पर लड़ना चाह रही थी. लेकिन हमारी इच्छा थी कि आधा आधा के आधार पर बंटवारा हो. बीजेपी ने कहा कि उसे एक सहयोगी पार्टी रालोजपा को देना है. सो जेडीयू ने भी एक सीट पर दावा कम कर 11 सीटों पर लड़ने का फैसला लिया. विजय चौधरी ने बताया कि बीजेपी औऱफ जेडीयू किन सीटों पर लडेगी.
देखिये किसके हिस्से गयी कौन सी सीट
बीजेपी जिन तेरह सीटों पर लडेगी-रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सिवान, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, गोपालगंज, बेगूसराय और वैशाली इसमें से बीजेपी वैशाली सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के लिए छोड़ेगी। जेडीयू इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव- पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, प. चंपारण, सीतामढी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा, मधुबनी
मांझी-सहनी को विश्वास में लेंगे
साझा प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों ने पूछा कि जीतन राम मांझी औऱ मुकेश सहनी के लिए कोई भी सीट नहीं छोड़ी गयी है. विजय चौधरी ने कहा कि उन्हें विश्वास में लिया जायेगा. भूपेंद्र यादव ने भी कहा कि सहयोगी पार्टियों को भी विश्वास में लिया जायेगा. यानि उन्हें सीट नहीं भरोसा दिया जायेगा.