घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
03-Oct-2025 04:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के घटक दलों के बीच अब तक सीट बंटवारे को लेकर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच सीपीआई ने 24 और सीपीआई (एम) ने 11 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
सीपीआई और सीपीआई(एम) का कहना है कि इन सीटों पर उसका मजबूत जनाधार है और वहां संगठन पहले से सक्रिय है। महागठबंधन में जल्द सीट बंटवारे की मांग करते हुए दोनों दलों के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय और ललन चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस को बड़े दिल से सीटों का बंटवारा करना चाहिए ताकि एनडीए को सत्ता से हटाया जा सके।
वामदलों ने कहा कि उनके पास पूरे राज्य में मजबूत जनाधार और कार्यकर्ताओं का नेटवर्क है, जिससे वे व्यापक वोट ट्रांसफर कराने में सक्षम हैं। 2020 में सीटों की उपेक्षा और समन्वय की कमी के कारण महागठबंधन सरकार बनने से चूक गया था। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बार ऐसी गलती नहीं दोहराई जानी चाहिए। सीपीआई और सीपीआई(एम) ने 06 से 08 अक्टूबर तक सभी जिलों में संयुक्त कार्यकर्ता बैठक और मतदाता सूची का जमीनी सत्यापन करने का फैसला भी लिया है।
सीपीई नेता राम नरेश पांडेय ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस बार 24 सीटों पर पूरी तैयारी कर के अपनी लिस्ट कॉर्डिनेशन कमिटी के चैयरमैन तेजस्वी यादव को सौंप दिया है। वहीं सीपीआई(एम) नेता ललन चौधरी ने 11 सीटों डिमांड किया है। ऐसे में अब देखना होगी कि महागठबंधन में सीटों के लिए जिस तरह से लेफ्ट की दो पार्टियों ने आज मोर्चा खोल दिया है, उसके बाद कांग्रेस और आरजडी का क्या रूख सामने आता है।
