ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर

Home / politics / Bihar Politics: विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? लालू प्रसाद...

Bihar Politics: विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? लालू प्रसाद का पीएम मोदी पर तीखा तंज

Bihar Politics: बिहार चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। लालू यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात का मॉडल बिहार में नहीं चलेगा और बिहार को सिर्फ वोटबैंक समझना बंद किया जाए।

05-Sep-2025 12:43 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य में सियासी तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।


लालू यादव ने एक्स पर लिखा कि, "ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।" लालू का यह बयान प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में उद्योग लगाने और बिहार से केवल चुनावी जीत लेने के प्रयासों को लेकर था। उन्होंने इशारा किया कि बिहार को केवल वोटबैंक समझना बंद किया जाए।


लालू यादव ने हाल ही में प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को लेकर कथित टिप्पणी के विरोध में बीजेपी द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि "क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं, बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें। यह बिहार है।"


उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता महिलाओं, शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ अभद्रता कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। लालू यादव ने साफ तौर पर यह संदेश देने की कोशिश की कि बिहार को सम्मान चाहिए, न कि सिर्फ चुनावों के समय तवज्जो।