ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / लालू प्रसाद यादव ने RJD के अध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन, 12वीं...

लालू प्रसाद यादव ने RJD के अध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन, 12वीं बार बनेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

28-Sep-2022 12:43 PM

DESK : लालू प्रसाद यादव ने आरजेडी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन करा लिया है। 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। दिल्ली में लालू प्रसाद यादव ने अपना नामांकन कराया और इस मौके पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहें। 





आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव एक बार फिर निर्विरोध तरीके से आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। लालू दोपहर क़रीब 12 बजे 13 VP House स्थित पार्टी ऑफिस में अपना नामांकन दाखिल कराया। इस मौक़े पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, लालू की बेटी मिसा भारती, एमएलसी सुनील सिंह मौजूद रहे। 




अब 10 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव होगा और नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में खुला अधिवेशन होगा जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा पेश प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।