ब्रेकिंग न्यूज़

बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल

Home / politics / गोपाल मंडल पर गिरेगी गाज.. JDU अब एक्शन के मूड में, डिप्टी सीएम...

गोपाल मंडल पर गिरेगी गाज.. JDU अब एक्शन के मूड में, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद को बताया था वसूलीबाज

25-Aug-2021 11:56 AM

PATNA : जेडीयू के बड़बोले विधायक के गोपाल मंडल के ऊपर गाज गिरनी अब तय मानी जा रही है. अब गोपाल मंडल के खिलाफ एक्शन की तैयारी में डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद को वसूली बाज बताने वाले गोपाल मंडल के ऊपर कार्रवाई की जाएगी. इस बात का भरोसा जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिया है. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी अपने नियमों और अनुशासन से चलती है अगर कोई अनुशासन तोड़ेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी.


जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि गोपाल मंडल में जो कुछ भी कहा है, वह नेतृत्व के संज्ञान में आ चुका है और जल्द ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. उमेश कुशवाहा ने कहा है कि बीते दिनों उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. जिसकी वजह से वह प्रदेश कार्यालय नहीं आ रहे थे. लेकिन अब वह प्रदेश कार्यालय पहुंच चुके हैं. मेरे संज्ञान में यह सारी बात आ चुकी है और अब कार्रवाई होगी.


आपको याद दिला दें कि गोपाल मंडल लगातार बीजेपी के नेताओं पर हमला बोल रहे हैं. सरकार में डिप्टी सीएम के पद पर मौजूद बीजेपी के नेता तारकेश्वर प्रसाद को उन्होंने वसूली बात कहते हुए यहां तक के आरोप लगा दिया था कि वह लाखों की रकम वसूली करके चले जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं गोपाल मंडल बिहार के पंचायती राज मंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के ऊपर भी हमलावर रहे हैं. उन्होंने सम्राट चौधरी को कई बार हैसियत भी बताई है.


डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद के ऊपर भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर आरोप लगाने के बाद बीजेपी इस मामले पर खाता नाराज है. बीजेपी ने इस मामले में जेडीयू को मैसेज भी भिजवा दिया है और अब उमेश कुशवाहा जो कुछ कह रहे हैं. उसका मतलब यह है कि गोपाल मंडल को लेकर संभवत नीतीश कुमार तक बात पहुंची है. ऐसे में उनके खिलाफ अब एक्शन की तैयारी हो रही है.