ब्रेकिंग न्यूज़

Suraj Bihari Murder: बिहार में LIVE मर्डर का CCTV वीडियो सामने, अंधाधुंध बुलेट बरसाते दिख रहे आरोपी; तीन गोलियां खाने के बाद भी सूरज ने बदमाशों को खदेड़ा Bihar rural road development : बिहार के ग्रामीण सड़कों में लागू होगी शहर जैसी सुरक्षा मानक, स्कूल-हॉस्पिटल के पास जेब्रा क्रॉसिंग अनिवार्य Patna road accident: कोइलवर पुल पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल Railway big relief : बजट से पहले रेलवे का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों भर्ती में मिलेगी राहत; अनुकंपा नौकरी के भी नियम बदले Patna Traffic Diversion : पटना के इन रास्तों पर आज रहेगी नो एंट्री, पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Union Budget : आज पेश होगा देश का आम बजट, जानिए किन वर्गों को मिल सकती है राहत सासाराम में कुख्यात अपराधी पप्पू सिंह ने CJM कोर्ट में किया सरेंडर, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल समस्तीपुर में भाई से अवैध वसूली कराने का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद आवास सहायक स्मिता कुमारी को किया गया सेवामुक्त मुजफ्फरपुर: चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में पुलिस की बड़ी विफलता, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को किया बाइज्जत बरी क्या बिहार में यही शराबबंदी है? पंजाब से यूपी के रास्ते लाई जा रही थी शराब, पाइपों के नीचे छिपाकर की जा रही थी तस्करी

Bihar Politics: गिरिराज सिंह ने लालू प्रसाद को बताया असली रावण, बिहार की बदहाली के लिए खूब कोसा

Bihar Politics: विजयादशमी के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को असली रावण बताया और उनकी नीतियों को बिहार की बदहाली का कारण कहा। उन्होंने राज्य में वर्तमान सरकार की विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।

Bihar Politics

02-Oct-2025 02:25 PM

By HARERAM DAS

Bihar Politics: बिहार में विजयादशमी की धूम के बीच सियासत जारी है। एक तरफ जहां बीजेपी लालू और तेजस्वी को रावण बता रही है तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी भी सोशल मीडिया के जरिए एनडीए पर हमले बोल रही है। इसी बीच बेगूसराय पहुंते केंद्रीय मंत्री और सांसद गिरिराज सिंह ने आरजेडी चीफ लालू प्रसाद को बिहार का असली रावण बता दिया है।


दरअसल, दशहरा के अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पता नहीं लालू यादव को रावण की परिभाषा मालूम है या नहीं। अगर मालूम होता तो शायद तेजस्वी यादव ऐसे सवाल नहीं पूछते। उन्होंने पूछा कि रावण कौन था? आज गरीबों का आंसू पोंछने का काम यह सरकार कर रही है। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि ढाई करोड़ से अधिक महिलाओं को सम्मान दिया है। गरीबों को घर देने का काम भी यह सरकार कर रही है। जनता से पूछ लीजिए कि 2005 के पहले यहां किसका शासन था? वही रावण का शासन था, लालू यादव ही रावण थे। कभी वह चरवाहा विद्यालय खोलते थे, जबकि आज नीतीश कुमार हर जिले में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोल रहे हैं।


इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला और कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग केवल गालियां देते हैं और संघ का स्वयंसेवक बनने के लिए सात जन्म चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर आपदा के समय देश के लिए काम करता है, जबकि राहुल गांधी अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार करते हैं।