Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
03-Jan-2026 02:59 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहारी लड़कियों के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने सियासत में हंगामा मचा दिया है। वायरल हो रहे एक वीडियो में वे कथित तौर पर कह रहे हैं कि बिहार की लड़कियां 20-25 हजार रुपये में शादी के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।
इस बयान के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सहरसा से विधायक एवं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के मुखिया आईपी गुप्ता ने ऐलान किया कि जो भी व्यक्ति गिरधारी लाल को बिहार में पकड़कर लाएगा, उसे 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों के नेताओं ने इस टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, जो इस समय विदेश में छुट्टी मना रहे हैं, ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि यह सोच भाजपा नेताओं की ही है।
बिहार की भाजपा और जदयू प्रवक्ता भी इस बयान को गलत बताते हुए इसकी निंदा कर चुके हैं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी कहा कि बच्ची की शादी में कीमत लगाना बिल्कुल गलत है और उत्तराखंड की भाजपा सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस विवाद ने बिहार और उत्तराखंड में दोनों राज्यों की राजनीति में तूफान ला दिया है।