ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर, अब धान खरीद पर 24 घंटे के अंदर होगा भुगतान; सरकार ने जारी किए निर्देश

Bihar News: बिहार में धान खरीद पर किसानों को 24 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की तरफ से जारी किए गए हैं. लंबित राशि FIFO व्यवस्था से जल्द देने के आदेश जारी कर दिया गया है.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार पूरे राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद कर रही है। इस दौरान किसानों को 24 घंटे के अंदर भुगतान किया जा रहा है। वहीं जिन किसानों का भुगतान किसी कारण से लंबित रह गया है उनका भुगतान तुरंत करने का निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने दिया है।


विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने मंगलवार 6 जनवरी को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड के मुख्यालय में निगम की समीक्षा बैठक यह निर्देश दिया है। बैठक के दौरान सचिव ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा है कि, जिन किसानों का भुगतान लंबित है, उनका भुगतान FIFO (First In First Out) व्यवस्था के तहत शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 


साथ ही, मिलों के निबंधन एवं फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) से जुड़े विषयों को लेकर उन्होंने निर्देश दिया है कि 10 जनवरी 2026 तक मिलों से प्राप्त एफआरके सैंपलों की जांच अनिवार्य रूप से पूरी कर ली जाए, जिससे गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित हो सके।


वहीं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, गेहूं आधारित पोषण योजना, किशोरियों के लिए योजना तथा कल्याणकारी संस्था एवं छात्रावास योजना की स्थिति की समीक्षा करते हुए सचिव ने कहा कि इन योजनाओं के सफल संचालन में बीएसएफसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसे और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए।


बैठक में उन्होंने एफसीआई से खाद्यान्न के उठाव से लेकर डिस्पैच तक की सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया ताकि खाद्यान्न समय पर लाभुकों तक पहुंचाया जा सके। खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था के तहत जिन जिलों में परिवहन से संबंधित समस्याएं सामने आई, वहां तत्काल निष्पादन के निर्देश भी दिए गए। 


बैठक में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव मो. नैय्यर इकबाल, विशेष सचिव उपेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सृष्टि प्रिया एवं विनोद कुमार तिवारी सहित निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता