ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / 𝟏 करोड़ नौकरी मिलेगा फटाफट फटाफट फटाफट, बोले तेजस्वी यादव..भाजपा का हो रहा...

𝟏 करोड़ नौकरी मिलेगा फटाफट फटाफट फटाफट, बोले तेजस्वी यादव..भाजपा का हो रहा सफाचट सफाचट सफाचट

22-May-2024 08:49 PM

By First Bihar

PATNA: राजद नेता व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और वाल्मिकिनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी ने लोगों से वादा किया कि यदि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे और 5 किलो की जगह 10 किलो अनाज फ्री देंगे। साथ ही 500 रुपये में गैस सिलेंडर भी देंगे।


वही हर घर को 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे। किसानों के अनाज के लिए MSP की गारंटी देंगे। तेजस्वी यादव यही नहीं रुके उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी एक वीडियो अपलोड कर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि माहौल है एकदम टनाटन टनाटन टनाटन...बीजेपी हो गयी सफाचट सफाचट सफाचट...महिलाओं को 𝟏 लाख ₹ मिलेगा खटाखट खटाखट...𝟏 करोड़ नौकरियां मिलेंगी फटाफट फटाफट फटाफट...𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 गठबंधन पर वोट पड़ रहा ठकाठक ठकाठक


वही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि देश मोदीजनित समस्याओं से पीड़ित है। सही अर्थों में देश आज उन्हीं समस्याओं से जूझ रहा है जो पिछले 10 साल में उत्पन्न किए गए हैं। देश के प्रधानमंत्री महंगाई-बेरोजगारी-गरीबी जैसे मुख्य मुद्दों को छोड़कर हिंदू-मुस्लिम और भारत-पाकिस्तान पर बोल रहे हैं। देश में महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद गैर जिम्मेदाराना रूप से असल मुद्दों से इतर हिन्दू-मुसलमान और भारत-पाकिस्तान के मुद्दों पर अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि उन्होंने पिछले चुनावों में हर साल दो करोड़ रोजगार, किसानों की आय दोगुनी और महंगाई नियंत्रण के वादे किए थे। आज चुनाव प्रचार में जनता उनके प्रयासों को जानना चाहती है। उन्होंने अग्निवीर योजना की चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं की बेरोजगारी के जख्म पर नमक साबित हो रहा है। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि अग्निवीर योजना को भी कांग्रेस का शासन आते ही खत्म कर दिया जाएगा और सामान्य बहाली प्रक्रिया के तहत भर्ती के नियम बनाए जाएंगे। मुकेश सहनी ने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि जबतक गरीबों की सरकार नहीं बनेगी, तबतक गरीबों और पिछड़ों का कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है। यह अमीरों के लाभ की बात करती है।