ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / दिन में मुकेश सहनी ने लालू-तेजस्वी का किया गुणगान, रात में मिलने पहुंच...

दिन में मुकेश सहनी ने लालू-तेजस्वी का किया गुणगान, रात में मिलने पहुंच गये राजद नेता

19-Jan-2022 09:37 PM

PATNA: आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज देर शाम वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी से मिलने पहुंचे। मुलाकात के बाद मृत्युंजय तिवारी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मायने नहीं निकाला जाना चाहिए।


मीडिया ने जब मुकेश सहनी से मिलने का कारण पूछा तो मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि वैशाली का मैराथन खिलाड़ी अरुण सहनी के साथ अन्याय हो रहा है। चैम्पियन खिलाड़ी को न्याय दिलाने के लिए वे मुकेश सहनी से मिलने आए थे। जिस समाज के लिए मुकेश सहनी प्रतिनिधित्व करते हैं अरुण सहनी उसी निषाद समाज से ही आते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि  मुकेश सहनी ने आश्वासन दिया है कि अरुण सहनी को भेज दिजिएगा उन्हें न्याय दिला कर रहेंगे। 


मीडिया ने जब यह सवाल पूछा की मुलाकात दिन में भी हो सकती है। आखिर क्या वजह है कि मुकेश सहनी से मिलने रात के अंधेरे में आना पड़ा। मीडिया के इस सवाल पर मृत्युंजय तिवारी बोले कि चाहे जो भी कयास लगा लीजिए हम किसी राजनीतिक मकसद से नहीं आए थे। खिलाड़ियों के हक के लिए हम पहले भी लड़ते रहे हैं और आज भी अरुण सहनी को न्याय दिलाने के लिए आए हैं।


मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि खरमास के बाद तो खेला शुरू हो गया है। एनडीए के अंदर लोग लड़ झगड़ रहे हैं तो इसमें हमारा क्या कसूर हैं। हम पहले भी कहते आए है कि बिहार की जनता ने तेजस्वी यादव को जनादेश दिया था। बिहार की तेरह करोड़ जनता तेजस्वी यादव के नाव पर सवार है। मुकेश सहनी का पतवार जब्त हो जाएगा तब सरकार तो डूब ही जाएगी। लेकिन आज हम कोई राजनीतिक मसले पर मिलने नहीं आए हैं। 


पार्टी को लेकर जो भी फैसला है वो आरजेडी नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव तय करेंगे यह हमारा विषय नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी मृत्युंजय तिवारी खिलाड़ियों की समस्या को लेकर उपेंद्र कुशवाहा से मिले थे उस वक्त भी कई कयास लगाए गये थे। वही मंगलवार को जब मुकेश सहनी ने तेजस्वी यादव को अपना छोटा भाई बताया था और यह भी कहा था कि हम लालू यादव के विचारधारा पर चलते हैं। कल मुकेश सहनी ने यह बयान दिया था और आज राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी उनसे मिलने उनके आवास पर पहुंच गये। जिसे लेकर भी कई कयास लगने शुरू हो गये हैं। रात के अंधेरे में हुई यह मुलाकात कई बातों की ओर इशारा करती है।