मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
11-May-2024 04:08 PM
By First Bihar
PATNA: इंडिया गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को पटना में थे. उनके आने से पहले ये ऐलान किया जा रहा था कि खरगे के साथ बिहार में इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के प्रमुख साझा प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. लेकिन राजद ने एक बार फिर कांग्रेस की हैसियत बता दी.
लालू ने ठेंगा दिखाया
मल्लिकार्जुन खरगे की साझा प्रेस कांफ्रेंस को लेकर दो दिन पहले से ही निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे थे. उसमें कहा गया था कि इस प्रेस कांफ्रेंस में खरगे के साथ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, माले के दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीआई और सीपीएम के नेता मौजूद रहेंगे. कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि लालू यादव से सहमति मिलने के बाद ही साझा प्रेस कांफ्रेंस में उनके मौजूद रहने की जानकारी दी गयी थी.
लेकिन खरगे के साथ प्रेस से बात करने लालू यादव पहुंचे ही नहीं. उनके पुत्र तेजस्वी यादव भी नहीं पहुंचे. राजद का कोई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी प्रेस कांफ्रेंस में शामिल नहीं हुआ. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ प्रेस कांफ्रेंस में बैठने के लिए राजद ने अपने प्रवक्ता मनोज झा को भेज दिया.
मनोज झा खरगे को बोलने नहीं दिया
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल पूछा कि मुसलमानों को धार्मिक आधार पर आरक्षण को लेकर कांग्रेस की क्या राय है. खरगे ने जवाब देना शुरू ही किया था कि राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने उन्हें चुप करा दिया और खुद बोलना शुरू कर दिया. पत्रकारों ने आपत्ति जतायी कि जब सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पूछा गया है तो मनोज झा क्यों बीच में कूद रहे हैं. इसके बावजूद मनोज झा ने खरगे को बोलने नहीं दिया. वे खुद को मल्लिकार्जुन खरगे का शागिर्द बताने लगे. खरगे चुपचाप तमाशा देखते रहे.
इस वाकये के दौरान लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह जैसे नेता मौजूद थे. वे सब चुप रहे. बाद में मल्लिकार्जुन खरगे ने ये कह कर इज्जत बचाने की कोशिश की कि मनोज झा भी गठबंधन के नेता हैं और गठबंधन की नीतियां एक हैं.