ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुंगेर में तेजस्वी ने झोंकी ताकत, बेरोजगारी और...

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुंगेर में तेजस्वी ने झोंकी ताकत, बेरोजगारी और मंहगाई के खिलाफ वोट देने की अपील

11-May-2024 05:37 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इंडिया गठबंधन ने अपनी ताकत झोंक दी। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आरजेडी प्रत्याशी कुमारी अनिता के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि जात और धर्म के नाम पर वोट मांगना आसान है लेकिन काम के नाम पर वोट मांगना बहुत ही मुश्किल है। इस बार बिहार की जनता बेरोजगारी, महंगाई के नाम पर वोट करने जा रही है।


मुंगेर लोकसभा के बरियारपुर के महादेव मैदान में आरजेडी उम्मीदवार कुमारी अनिता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी हज़ारों की भीड़ को देखकर गदगद हो गये। दोनों नेताओं ने आरजेडी प्रत्याशी कुमारी अनिता को 13 तारीख़ को मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा किया। 


उन्होंने विकास, बेरोजगारी और मंहगाई के नाम पर वोट देने की अपील मुंगेर की जनता से की। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे नीतीश चाचा युवाओं को नौकरी देने के नाम पर कहते थे कि रुपये कहा से आएगा और जब हम सरकार में डिप्टी सीएम बने तो उन्हीं से हमने नौकरी दिलवाने का काम किया। यही नहीं उत्तरप्रदेश के लोगों को भी हमने नौकरी देने का काम किया। बीजेपी के लोग सिर्फ नफरत की बात करते हैं और हम नौकरी की बात करते हैं।