ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / BPSC EXAM: राजद-कांग्रेस व पीके-पप्पू राजनीति की 'रोटी' सेंकने के लिए 'तवा' चढ़ाए...

BPSC EXAM: राजद-कांग्रेस व पीके-पप्पू राजनीति की 'रोटी' सेंकने के लिए 'तवा' चढ़ाए ही रह गए और हो गई परीक्षा, BJP ने विपक्षी नेताओं पर बोला हमला

BPSC EXAM: बापू परीक्षा सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द हुई BPSC 70वीं PT परीक्षा आज शनिवार को संपन्न हो गई. बिहार बीजेपी ने कहा है कि परीक्षार्थी विपक्षी नेताओं के बहकावे में नहीं आए.

04-Jan-2025 03:56 PM

By Viveka Nand

BPSC EXAM: बीपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग के बीच आज शनिवार को बापू परीक्षा सेंटर पर 13 दिसंबर को हंगामे के बाद रद्द परीक्षा संपन्न हो गई। लगभग छह हजार परीक्षार्थियों ने एक्जाम में भाग लिया है. परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर से लेकर पप्पू यादव समेत पूरा विपक्ष आंदोलन कर रहा है. भाजपा ने कहा है कि इनलोगों का तवा चढ़ा हुआ रह गया. 

राजनीतिक रोटी सेकने के लिए तवा चढ़ाए ही रह गए और हो गई परीक्षा 

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा जो पटना के एक सेंटर पर रद्द की गई थी, वह आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. 8,111 एडमिट कार्ड डाउनलोड किए गए थे, जिसमें 5,946 अभ्यर्थियों ने आज परीक्षा में हिस्सा लिया। भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि छात्र राजद,कांग्रेस,पप्पू यादव प्रशांत किशोर के बहकावे में नहीं आए. विपक्ष के नेताओं पर हमला बोलते हुए भाजपा नेता ने कहा कि ये लोग अपनी -अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिये तवा चढाये ही रह गये और अभ्यर्थी परीक्षा देकर निकल गए. तवा चढ़ा ही रह गया...ये लोग राजनीतिक रोटी सेंक नहीं पाए. जिस 911 सेंटर की परीक्षा रद्द नहीं हुई है, उसकी भी जांच चल रही है, अगर गङबङी की रिपोर्ट आती है तो सरकार छात्र हित से समझौता नहीं करेगी.

इसी बीच बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन परमार रवि मनु भाई ने बताया है कि BPSC 70वीं PT का रिजल्ट जनवरी के अंतिम हफ्ते में जारी किया जा सकता है. उसके बाद अप्रैल में मेन्स की परीक्षा ली जाएगी.हालां कि पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अब भी आंदोलन जारी है. प्रशांत किशोर गांधी मैदान में अनशन पर बैठे हुए हैं.