“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
31-Oct-2025 05:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार की सियासत इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ पर है। चुनावी माहौल गरम है और नेताओं के बयान लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी कड़ी में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने एनडीए के संकल्प पत्र 2025 और आरजेडी के नेता खेसारीलाल यादव दोनों पर बयान दिया है।
पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने एनडीए के घोषणापत्र को लेकर कहा कि ये तो चुनाव का मौसम है, सब अपना-अपना वादा करेंगे। देखते हैं, आखिर होता क्या है। उन्होंने आगे आरजेडी के स्टार प्रचारक और छपरा से उम्मीदवार खेसारीलाल यादव के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें खेसारी ने बिहार में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी।
तेज प्रताप यादव ने हंसते हुए कहा कि खेसारीलाल कौन सी नौकरी देगा? नाचने वाला नौकरी देगा क्या? बता दें कि तेज प्रताप यादव अपने तीखे और विवादित बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने भी तीखा वार किया।
पटना में मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा कि राहुल गांधी छठ किए हैं क्या? उन्हें क्या पता छठ क्या होता है? जो आदमी हर वक्त विदेश भाग जाता है, उसे छठ मईया के पर्व का क्या ज्ञान होगा?