मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
27-Jan-2022 08:19 PM
PATNA: बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी अपने हर सहयोगी पार्टी से जलील हो रही है. जेडीयू के नेता तो बीजेपी के खिलाफ जहर उगल ही रहे थे, अब दो छोटी पार्टियों ने भी खुला विरोध शुरू कर दिया है. केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों ने बिहार बंद का आह्वान किया है. राजद-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने उसका समर्थन किया है, अब बीजेपी के साथ बिहार सरकार में शामिल दो पार्टियों ने भी छात्रों के बंद का खुला समर्थन कर दिया है।
मुकेश सहनी की पार्टी ने खुल कर कोसा
मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने शुक्रवार को छात्रों के बंद का खुला समर्थन करने का एलान किया है. वीआईपी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि छात्रों की मांगे पूरी तरह से बाजिव है. वीआईपी प्रवक्ता ने कहा कि छात्रों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. ऐसे में वीआईपी पार्टी छात्रों के साथ पूरी तरह से खड़ी है. ग्रुप डी की नौकरी के लिए भी छात्रों के साथ इस तरह से खेल होगा तो वीआईपी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
मांझी की पार्टी को भी मौका मिला
उधर समय समय पर बीजेपी को कोसने के आदि जीतन राम मांझी को भी छात्रों के बहाने बीजेपी पर हमले का मौका मिल गया है. जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा कि रेलवे की नौकरी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड किया गया है. उनकी पार्टी छात्रों के बंद का समर्थन करती है।