ब्रेकिंग न्यूज़

सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर

Home / politics / Bihar Politics: बक्सर में चुनावी मोड में दिखे सीएम नीतीश कुमार, विपक्ष पर...

Bihar Politics: बक्सर में चुनावी मोड में दिखे सीएम नीतीश कुमार, विपक्ष पर साधा निशाना, NDA कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर के राजपुर में विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं को चुनाव में एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।

06-Sep-2025 02:57 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चुनाव आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है, और अब इसकी उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी आरंभ हो गया है, जिससे मतदाताओं को प्रभावित कर उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है।


इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। वे राजपुर मध्य विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी में लगे 18 स्टॉलों का निरीक्षण किया।


मुख्यमंत्री ने "प्रगति यात्रा" के तहत 325 करोड़ 13 लाख की लागत वाली कुल 5 योजनाओं का शिलान्यास किया, साथ ही 504 करोड़ 82 लाख की लागत से तैयार 20 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नायरा पेट्रोल पंप के पास आयोजित एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया और अपने संबोधन के माध्यम से उनमें जीत का जुनून भरने का प्रयास किया। 


इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से राजपुर विधानसभा क्षेत्र से संतोष निराला को एनडीए उम्मीदवार घोषित करते हुए कार्यकर्ताओं से उनके लिए समर्थन और जीत सुनिश्चित करने की अपील भी की। अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और 'सात निश्चय' जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर भी निशाना साधा। 

रिपोर्ट - सुमन्त सिंह, बक्सर