मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-May-2024 04:43 PM
By First Bihar
SARAN : इंडिया गठबंधन के महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने बनियापुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान व रोड शो किया। पुछरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने कहा कि यदि देश में हमारी गठबंधन की सरकार बनी तो किसान न्याय के तहत किसानों को सही दाम और MSP की कानूनी गारंटी मिलेगी। किसानों के कर्ज को माफ कर दिया जाएगा।
आकाश कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कि सरकार ने किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। कांग्रेस किसानों की आय को दुगुना करेगी। यह कांग्रेस कि गारंटी है। जो हर हाल में पूरा होगा। आज गैस सिलेंडर का दाम आसमान छू रहा है। जिसे हमलोग 500 रुपये में सभी के लिए उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से किसान, युवा और नौजवान सभी त्रस्त हैं। इसीलिए इस बार महाराजगंज की जनता बदलाव के पक्ष में है और यहां हाथ छाप पर वोट देकर देश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनायेगी।
महाराजगंज से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश सिंह ने गुरुवार को बनियापुर विधानसभा के जलालपुर, पुछरी, पैगम्बरपुर, पिठौरी, हरपुर, कराह, पिरौठा,धनगढ़हा,गोवा पिपरपाती, बनियापुर, सरैया के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इसी बीच उन्होंने हरपुर शिवालय मंदिर में पूजा-अर्चना कर महाराजगंज के लोगों के लिए सुख और शांति की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि महाराजगंज में कोई भी विकास का काम नही हुआ है। कांग्रेस की सरकार आने पर यहां चीनी मिल साहित विभिन्न तरह के उद्योग और कारखाने लगाये जाएंगे। 





