ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / बचौल का लालू परिवार पर हमला, कहा...जैसी करनी वैसी भरनी, न्याय प्रक्रिया चलती...

बचौल का लालू परिवार पर हमला, कहा...जैसी करनी वैसी भरनी, न्याय प्रक्रिया चलती धीरे है लेकिन पिसती बारीक है

28-Feb-2023 11:21 AM

By First Bihar

PATNA: आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है जहां आज बजट पेश होने वाला है. सत्र शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव पर टिप्णी कर दी है. उन्होंने कहा है कि जैसी करनी वैसी भरनी, नौकरी और जमीन दीजिए और नौकरी लीजिए. तो कानून अपना काम करता है. और न्याय सबको मिलता है. जैसा किए है मनिनीय लालू जी वैसा उनको भरना होगा. 


सत्र को लेकर जब उनसे मीडिया के द्वारा पूछा गया कि आज महागठबंधन का पहला बजट है कितना उम्मीद है, तो उन्होंने कहा कि बजट में इनके पास कोई दृष्टि नहीं, इनके पास संसाधन ही नहीं है. मात्र 24, 41 हजार करोड़ रूपया जुटा पाते है और 151 करोड़ रूपया केंद्र सरकार देती है तो कटोरा लेकर केंद्र सरकार के पास जाएगे और जो कटोरा में मिलेगा वही बजट होगा. चुकी संसाधन जो है वो तो जा रहा है इनके चहेतों के जेब में तो कहा से संसाधन आएगा. इसलिए बिहार का जो हाल है वही हाल होगा. वहीं टीचर बहाली को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बातो में ना जाए. यह बजट जो आने वाला है निश्चित रूप से बिहार को गर्त में ढकेलेगा. 


लालू यादव को समन भेजगा गया है इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चूका हूं जमीन के बदले नौकरी, जैसी करनी वैसी भरनी. भारत सरकार की जो न्याय प्रक्रिया है चलता है धीमा  लेकिन पिसता है बारीक. जो उन्होंने किया उस आधार पर कोर्ट ने उन्हें समन भेजा है.