मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Apr-2021 05:53 PM
By ASHMIT
PATNA:- आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने "बाल हृदय योजना" का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत 21 ऐसे बच्चों को अहमदाबाद भेजा गया जो बच्चे हृदय रोगी है या जिनके दिल में छेद है। सरकार की ओर से इन बच्चों के साथ इनके अभिभावक को भी अहमदाबाद भेजा गया है। इनके पटना से अहमदाबाद जाने, वहां ठहरने, इलाज कराने और फिर वापस पटना लौटने का इंतजाम सरकार ने किया है।
.jpeg)
आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट टू के तहत 'बाल हृदय योजना' की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। इस दौरान 21 बच्चों और उनके अभिभावकों को दो इलेक्ट्रिक बसों से पटना एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरी झंडी दिखाकर बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना किया।

पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सभी को अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। बाल हृदय योजना के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अहमदाबाद में इलाज कराने के बाद जब ये बच्चे पटना लौटेंगे तब हम इन बच्चों से मिलेंगे। सीएम नीतीश कुमार इस योजना के लिए स्वास्थ्य विभाग और मंत्री मंगल पांडेय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सराहनीय कदम है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे बिहार में यह अभियान चलाया जाएगा और हृदय रोग से जुझ रहे बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने बजट में बाल हृदय योजना के लिए 300 करोड़ की राशि का प्रावधान किया था जो छोटे बच्चों के हृदय में छेद को लेकर बनाया गया था। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों का समुचित इलाज किया जाएगा। बिहार सरकार की तरफ से ऐसे बच्चों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा।

वही नवादा में जहरीली शराब से मौत मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के पदाधिकारी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। नवादा मामले की जांच के लिए पटना से स्पेशल टीम भेजी गई हैं जो घटना की हर बिंदुओं की जांच करेगी।