ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / बाल-बाल बचे चिराग पासवान : लैंडिंग के दौरान मिट्टी में धंसा हेलिकॉप्टर का...

बाल-बाल बचे चिराग पासवान : लैंडिंग के दौरान मिट्टी में धंसा हेलिकॉप्टर का चक्का

09-May-2024 05:46 PM

By First Bihar

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उजियारपुर से आ रही है। जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहद्दीनगर में उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। हेलिकॉप्टर का चक्का हैलीपैड से उतर कर गीली मिट्टी में धंस गया। 


दरअसल, चिराग पासवान उजियारपुर से एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने मोहद्दीनगर पहुंचे थे। हैलीपैड में उतरते हुए हेलिकॉप्टर का चक्का बलुआही मिट्टी में जा धंसा। जिसके कारण हेलिकॉप्टर अनियंत्रित हो गया। लेकिन पायलट ने इस दौरान सूझबूझ से काम लिया। जिसके बाद हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद पहिये को देखकर चिराग पासवान भी दंग रह गये। जिसके बाद हेलिकॉप्टर के पहिये को मिट्टी से निकाला गया। 

news image


news image


news image


news image