ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / अकेले दुनिया चलाने के गलतफहमी में मत रहें नीतीश तेजस्वी, बोले पप्पू...

अकेले दुनिया चलाने के गलतफहमी में मत रहें नीतीश तेजस्वी, बोले पप्पू यादव.. भाजपा से सीखें ये गुण

23-Feb-2023 01:16 PM

By First Bihar

PATNA: जाप सुप्रीमों पप्पू यादव दिल्ली से पटना पहुंचे, इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर बयान देते हुए पप्पू यादव ने कहा तमिलनाडु में बिहारियों को मारा जा रहा है. उस पर नित्यानंद राय से सवाल क्यों नहीं कर रहे हैं, बिहार में 2024 तक बेफिक्र रहिए. महागठबंधन को पप्पू यादव ने नसीहत देते हुए कहा सिर्फ जदयू और राजद मिलकर महागठबंधन बना रहे हैं यह सही नहीं है.


कांग्रेस के रिस्पेक्ट के बगैर कंट्री में कोई गवर्नमेंट नहीं बनेगी. कांग्रेस का 25 को अधिवेशन है लेकिन 23, 24 को रैली कर रहे हैं, आप दूसरे को नहीं बुला रहे है. बीजेपी छोटी-छोटी पार्टियों को भी अपने साथ जोड़ रही है, तो आप से लाख गुना अच्छा बीजेपी है. पप्पू यादव ने  तेजस्वी यादव से आग्रह किया अहंकार तो छोड़िए. पुर्णिया आप रैली के लिए जा रहे हैं, महागठबंधन कांग्रेस के साथ हैं और पूर्णिया में पप्पू यादव को निमंत्रण भी नहीं दिया. कांग्रेस को साथ लेकर चलना पड़ेगा और बीजेपी जैसे छोटी-छोटी पार्टियों के साथ रिस्पेक्ट करती है वैसा करे. अकेले दुनिया चलाने के चक्कर में है इस गलतफहमी में मत रहिएगा, सम्मान करना सीखना चाहिए बड़े नेता का. 


वही उपेंद्र कुशवाहा की रैली को लेकर पप्पू यादव ने कहा राहुल गांधी से यात्रा सीखिए. यह लोग तो अपना कुनबा बचाने दुकान चलाने और कैसे जनता को ठग लेंगे इसलिए यात्रा कर रहे हैं. आखिर किस चीज का विरासत बचाएंगे, कुशवाहा को तो बचा नहीं सके जिसकी बात यह करते हैं उतना तो हिम्मत है नहीं.