ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / 24 साल बाद पूनम देवी की घर वापसी, जेडीयू छोड़ कांग्रेस का दामन...

24 साल बाद पूनम देवी की घर वापसी, जेडीयू छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

15-May-2024 02:29 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को बड़ा झटका लगा है। जेडीयू की पूर्व विधायक पूनम देवी ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूनम देवी ने सदाकत आश्रम में कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


पूनम देवी की 24 साल बाद घर वापसी हुई है। 24 साल बाद कांग्रेस में आने से पूनम देवी काफी खूश हैं। कांग्रेस की सदस्यता हासिल करते ही पूनम देवी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि उनके राज में महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान हैं। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूंजीपतियों का सहारा लेकर पीएम मोदी देश चला रहे हैं। पूनम देवी ने कहा कि श्रीराम का तो 14 वर्ष का वनवास हुआ था लेकिन हम 24 वर्ष का वनवास काटने के बाद एक बार फिर सदाकत आश्रम में आए हैं और कांगेस पार्टी की सदस्यता हासिल किये हैं।




news image