ब्रेकिंग न्यूज़

LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान

यौन उत्पीड़न मामले में NHRC ने बिहार को भेजा नोटिस : पढ़िए क्या है पूरी खबर

22-Jun-2024 09:31 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में यौन उत्पीड़न के एक मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। इसके साथ ही एनएचआरसी ने बिहार सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस भेजा है।


इस नोटिस में कहा गया है कि मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी नेटवर्क कंपनी में काम करने वाली कई महिलाओं को कंपनी के संचालक ने नशीली गोलियां दीं और शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।


आयोग ने कहा कि पीड़ित लड़कियों की संख्या कथित तौर पर सौ से अधिक बताई गई है। ऐसे में मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया गया है।  


इस बयान में यह भी कहा गया है कि, कंपनी के खिलाफ बिहार के विभिन्न जिलों में कथित तौर पर बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।



इसमें कहा गया है कि इस कंपनी की बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल में कई जगहों पर शाखाएं हैं।


आयोग ने कहा, 18 जून को मीडिया में आई खबर के अनुसार, मुजफ्फरपुर, सुपौल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज समेत बिहार के 10 से अधिक जिलों में लड़कियों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। इसके बाद यह एक्शन लिया गया है।


आपको बताते चलें कि, मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में कई लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया गया था। उनके साथ मारपीट की गई और फिर उनका यौन शोषण भी किया गया। इसमें से एक युवती ने अहियापुर थाने में मामला दर्ज कराया तो हकीकत सामने आई इसके बाद अब इस मामले में एनएचआरसी ने संज्ञान लिया है।