बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
29-Jun-2024 10:33 AM
By SONU KUMAR
KATIHAR : कटिहार के बलरामपुर से भाकपा माले के विधायक महबूब आलम इन दिनों चर्चा में हैं। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में माले विधायक पूरी तरह एक्टिव हो गए हैं और लोगों की शिकायतों का समाधान करना शुरू कर दिया है। किसी को भी कोई समस्या हो रही है तो वह सीधे माले विधायक को फोन कर रहा है और एक फोन पर विधायक जी हाजिर हो रहे हैं। कटिहार में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन से उतारने की खबर मिलते ही विधायक महबूब आलम लूंगी में ही स्टेशन पहुंच गए और रेल पुलिस की लगा दी क्लास।
दरअसल, रेलवे के नए नियम के मुताबिक अब आप वेटिंग टिकट पर रेल यात्रा नहीं कर सकते हैं। कटिहार के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले 6 लोगों को मुंबई जाना था। ये सभी लोग बारसोई से पटना जाने वाले थे। सभी 6 लोगों ने बारसोई स्टेशन से ट्रेन में स्लीपर क्लास का वेटिंग टिकट लिया और ट्रेन में सवार हो गए। लेकिन रेल पुलिस ने जांच के दौरान सभी 6 लोगों को यह कहकर ट्रेन से नीचे उतार दिया कि वेटिंग टिकट पर सफर नहीं कर सकते हैं।
इसके बाद इन यात्रियों ने क्षेत्र के विधायक महबूब आलम को फोन कर इसकी जानकारी दी। फिर क्या था एक फोन पर विधायक जी लूंगी पहने ही स्टेशन पर प्रकट हो गए। विधायक महबूब आलम लूंगी और शर्ट में रात में ही बारसोई रेलवे स्टेशन पहुंच गए और वहां मौजूद रेल पुलिस की जमकर क्लास लगाई। विधायक के हड़काने पर रेल पुलिस के जवानों ने उनसे पूछा कि कोई गलती हो गई है क्या सर.. हमलोग तो सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
इसपर विधायक महबूब आलम ने कहा कि रेलवे काउंटर से वेटिंग टिकट क्यों देता है। लोगों को ट्रेन से क्यों उतारे। पटना से इनलोगों का मुंबई जाने का एसी का टिकट था। इनका पैसा बर्बाद हो गया। विधायक ने रेल पुलिस के जवानों को धमकाते हुए कहा कि इलाके में डुगडुगी बजाओ... रेलवे का घेराव करेंगे। हालांकि, बाद में रेल अधिकारियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। इस दौरान किसी ने विधायक का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।