ब्रेकिंग न्यूज़

सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

गुड़िया की छिन गई सारी खुशियां, ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या

30-Jun-2019 02:55 PM

By 7

BETTIAH : दहेज़ की लालच में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है. इस वक्त वारदात की बड़ी खबर सामने आ रही है बेतिया से जहां दहेज की लालच में ससुराल वालों ने बहु की गला घोंटकर हत्या कर दी है. मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी घटना जिले के नवलपुर थाना इलाके के डढ़वा नवलपुर की है. बताया जा रहा है कि पूर्वी चंपारण के कोटवा थाना के पोखरी गाँव की रहने वाली गुड़िया देवी की शादी महज एक साल पहले ही 18 मई को चंदन सिंह से हुई थी. मृतिका के भाई ने ससुराल के लोगों पर दहेज देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. भाई का कहना है कि ससुराल वाले पांच लाख नगद और एक कार मांग रहे थे. बहन की मौत से आहत भाई ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए बहुत दिनों से काफी प्रताड़ित करते थे. उसकी हत्या करने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए. पड़ोसियों से घटना की खबर मिलने के बाद वहां पहुंचे तो बहन की लाश पड़ी थी. मायके वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. ससुराल वाले फरार हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. बेतिया से अमित की रिपोर्ट