ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar News: बिहार में बुलडोजर एक्शन को लेकर भारी बवाल, ग्रामीणों के बीच झड़प; पुलिस ने संभाला मोर्चा बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब बिहार विधान परिषद में उठा मुखिया-सरपंच को हथियारों का लाइसेंस देने का मामला, गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया जवाब BIHAR NEWS : 16 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक अमन पासवान और जदयू नेता हीरालाल गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरी खबर Aadhaar update: आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना हुआ बेहद आसान, घर बैठे बदलें नंबर, जानिए पूरी प्रक्रिया 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, MP-MLA कोर्ट ने दी राहत बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? बिहार विधान परिषद में RJD-JDU नेताओं के बीच भिडंत के बाद विपक्षी सदस्य दिनभर के लिए सस्पेंड, क्या बोलीं राबड़ी देवी? Bihar Assembly : 'खाली लड़का -लड़की करते रहते हैं ...', बोली राबड़ी देवी - नीतीश कुमार भूल गए हैं मुख्यमंत्री पद की गरिमा

Winter dishes: सर्दियों में बथुआ है बेहद लाभकारी, घर में झटपट बनाएं ये टेस्टी डिश

Winter dishes: सर्दियों में बथुआ है बेहद लाभकारी, घर में झटपट बनाएं ये टेस्टी डिश

11-Dec-2024 10:23 PM

By First Bihar

Winter Dishes: सर्दियों के मौसम में बथुआ स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी जाना जाता है। बथुआ न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैंगनीज, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन बी2, बी3 और बी4 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं बथुए से कुछ स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की विधि।


बथुआ का रायता

बथुआ का रायता बनाने के लिए पहले उसे साफ करके उबाल लें। इसके बाद उबले हुए बथुए को मिक्सी में पीस लें। दही को फेंट लें और उसमें पिसा हुआ बथुआ, नमक, हरी मिर्च, काला नमक मिलाएं। एक पैन में घी गरम करके हींग और जीरा डालें और तड़के को रायते में डालकर मिलाएं।


बथुआ की पूड़ी

बथुआ की पूड़ी बनाने के लिए पहले उसे साफ करके उबाल लें। फिर आटे में तेल, जीरा, नमक, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च पाउडर और उबला हुआ बथुआ मिलाकर आटा गूंध लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी बेल लें और कढ़ाई में तेल गर्म करके पूड़ियों को तल लें।


बथुए के अन्य व्यंजन:

बधुआ के अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की बात करें तो आप बथुआ की सब्जी, बथुए का पकौड़ा और बथुए का पराठा समेत अन्य चीजे बना सकते हैं।


बथुए के फायदे:

सर्दियों में बथुए को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह न केवल आपके स्वाद को संतुष्ट करेगा बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा। इसके सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, आंखों की रोशनी बढ़ाता है, खून की कमी को दूर करता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को स्वस्थ रखता है।