दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jul-2020 05:47 PM
PATNA : वीआरएस लेने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी शोभेन्द्र कुमार चौधरी को सरकार ने बीपीएससी का सदस्य नियुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शोभेन्द्र कुमार चौधरी को बीपीएससी का सदस्य बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।
शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए सरकार के पास आग्रह किया था जिसे मंगलवार को मंजूरी दे दी गई थी। इस बात की चर्चा पहले से थी कि शोभेन्द्र कुमार चौधरी को बीपीएससी का सदस्य बनाया जा सकता है और अब उनकी तैनाती बीपीएससी में कर दी गई है।

लखीसराय के जिला अधिकारी रह चुके शोभेन्द्र कुमार चौधरी सेवानिवृत्ति के वक्त विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर तैनात थे। उन्होंने सेवानिवृत्ति के 3 महीने पहले वीआरएस लिया है।