दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jul-2020 02:42 PM
PATNA : बिहार में एक बार फिर से आसमान से आफत बरसी है. शनिवार को बिजली गिरने से अबतक 11 लोगों की मौत हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से भोजपुर के आरा में 6, सासाराम के 3, छपरा और बक्सर में एक-एक की जान गई है. वहीं 15 से अधिक लोग झुलस गए हैं.
छपरा में 5, बक्सर में 4, आरा में 3 और सीवान में 4 लोग झुलस गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे तो वहीं कुछ पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए छुपे थे. जहां ये वज्रपात की चपेट में आ गए. मरने वालों के परिजन को आपदा प्रबंधन विभाग ने 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है.
बता दें कि पटना, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, बक्सर, छपरा, सीवान, सुपौल समेत कई जिलों भारी बारिश हो रही है, इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति बन गई.तेज बारिश के कारण पटना के कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, कदमकुआं, पटना सिटी, बोरिंग रोड, श्रीकृष्णापुरी, श्रीकृष्णा नगर, पुनाईचक और शिवपुरी इलाकों में पानी भर गया.