बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
17-Jul-2021 05:16 PM
DESK: सहरसा निवासी डॉ. आरएन सिंह विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गये हैं। हरियाणा में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय प्रबंध समिति व प्रांतीय मंडल की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गयी है। बैठक के पहले दिन विहिप संगठन में कई बदलाव किए गए है। केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रविंद्र नारायण सिंह को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। जिसे लेकर सहरसा में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है। डॉ. आरएन सिंह के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डा. आरएन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जन सहयोग से अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद को और मजबूत बनाया जाएगा। डॉ.आरएन सिंह सहरसा जिले के गोलमा के रहने वाले हैं। उनके पिता जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्व. राधा बल्लभ सिंह थे। वे प्रसिद्ध चिकित्सक हैं।
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा कटिहार और पटना से की। जिसके बाद पीएमसीएच से एमबीबीएस करने के बाद लंदन में एफआरसीएस व अन्य डिग्री हासिल की। लंदन में रहने के दौरान ही वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। जिसके बाद इंडिया में आने के बाद पटना में अपनी क्लीनिक चलाने लगे। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान भी दिया।
डॉ. आरएन सिंह विहिप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी सक्रिय थे। डॉ. आरएन सिंह को विश्व हिन्दू परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से सहरसा के लोगों में खुशी का माहौल है। भागलपुर के आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी डॉ.आरएन सिंह को बधाई दी।