ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ का आज से आगाज, नीतीश को चुनौती देने मैदान में उतरेंगे कुशवाहा

‘विरासत बचाओ नमन यात्रा’ का आज से आगाज, नीतीश को चुनौती देने मैदान में उतरेंगे कुशवाहा

28-Feb-2023 10:34 AM

By First Bihar

BAGAHA: जेडीयू से अलग होकर नई पार्टी बनाने के बाद RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज से यात्रा पर निकलने वाले हैं।पश्चिम चंपारण के भितीहरवा स्थित गांधी आश्रम में कुशवाहा विरासत बचाओ नमन यात्रा के पहले चरण का आगाज करेंगे। इस यात्रा के जरिए उपेंद्र कुशवाहा नीतीश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखेंगे और समाजवादियों की खो रही विरासत को बचाने और उसे बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।


दरअसल, बिहार सरकार आज सदन में अपना बजट पेश करेगी। इसी बीच उपेंद्र कुशवाहा आज से अपनी यात्रा का आगाज करेंगे। पश्चिम चंपारण के बगहा पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा दोपहर 12 बजे भितीहरवा गांधी आश्रम पहुंचेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कुशवाहा भितिहरवा से यात्रा की शुरुआत करेंगे।


पहले चरण की यात्रा आज यानी 28 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगी, जो सीवान में खत्म होगी। जबकि दूसरा चरण 16 मार्च से भागलपुर से शुरू होगा और 20 मार्च को शहीद जगदेव प्रसाद की स्मारक पर खत्म होगा। इस दौरान कुशवाहा बिहार के 28 जिलों से होते हुए दो दर्जन से अधिक महापुरुषों की जन्मस्थली और कर्मस्थली पर जाएंगे और करीब 100 से अधिक जनसभा को संबोधित करेंगे।