ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

विपक्ष ने मांगी नीतीश से मिठाई, विधानसभा में सीएम नीतीश को दी गई जन्मदिन की बधाई

01-Mar-2021 12:05 PM

PATNA : अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे हैं. सीएम नीतीश कुमार के सदन में पहुंचने के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई है. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी है.


प्रश्नोत्तर काल के दौरान सीएम नीतीश विधानसभा में पहुंचे तो सवाल जवाब के दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सीएम नीतीश कुमार ने हाथ जोड़कर सदन की तरफ से जन्मदिन की बधाई देने पर अपना धन्यवाद जताया. 


इसके बाद आरजेडी के विधायक भाई बिरेंद्र ने सदन में खड़े होकर नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी भाई वीरेंद्र ने नीतीश कुमार से कहा कि वह अपने जन्मदिन के मौके पर विपक्षी सदस्यों को भी मिठाई खिलाएं. 


इधर विधानसभा से बाहर निकलते ही मुख्यमंत्री मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होंने आज से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण को लेकर हुई तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि रविवार को इस मसले पर विधानसभा अध्यक्ष और सभी अधिकारियों के साथ बैठक हुई है. सभी बिंदुओं पर टीकाकरण अभियान की समीक्षा की जा चुकी है. नीतीश कुमार ने कहा कि आज से ही टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत हुई है और आज ही 1 बजे IGIMS में वो खुद कोरोना का टीका लेने जाने वाले हैं.