ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पूर्व जिप अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की मनाई गई चौथी पुण्यतिथि, समर्थकों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

24-Jul-2024 02:37 PM

By First Bihar

GAYA: गया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई. इस दौरान लोगों ने जिला परिषद कार्यालय के प्रांगण में स्थित उनकी मूर्ति पर मालार्पण कर उन्हें याद किया. साथ ही बिंदेश्वरी प्रसाद यादव अमर रहे के नारे भी लगाये.


इस मौके पर पूर्व एमएलसी बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की पत्नी मनोरमा देवी ने कहा कि आज बिंदेश्वरी प्रसाद यादव की चौथी पुण्यतिथि है. इस दौरान गया, जहानाबाद और अरवल जिला से आए समर्थकों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया है. साथ ही दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदना भी व्यक्त की है. ऐसे लोगों को हम दिल से धन्यवाद देते हैं, जिनकी बदौलत आज भी हमलोग जन सेवा में लगे हुए हैं.


उन्होंने कहा कि बिंदेश्वरी प्रसाद यादव ने अपने कार्यकाल में समाज के सभी लोगों की मदद की थी. सबको साथ लेकर चलने का कार्य किया था. एक नेता के साथ-साथ वे सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. यही वजह है कि उनकी पुण्यतिथि में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए हैं.


उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमें ढांढ़स बढ़ाया है. उनकी देन है कि आज हमलोग इस मुकाम पर खड़े हैं. यहां आने वाले लोगों के प्रति हम श्रद्धा का भाव रखते हैं.


इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी, उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद यादव, जिप सदस्य श्वेता यादव, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष करुणा कुमारी, सुरेश यादव, मुखिया संजय यादव, शंकर यादव, रविंद्र कुमार सहित कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया.

रिपोर्ट- नीतम राज