ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुजफ्फरपुर: अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस बनी बंधक, लोगों के गुस्से को देख जान बचा भागे पुलिसवाले

25-Aug-2019 09:32 PM

By 9

MUZAFFARPUR: जिले में अवैध शराब के धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस को खुद ही अपनी जान बचाकर भागना पड़ा. नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ परेशान करने का आरोप लगाकर उन्हें ही बंधक बना लिया. मामला जिले के बोचहां का है जहां गलत जानकारी के आधार पर छापेमारी करने गई पुलिस के  खिलाफ लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. नाराज लोगों ने करीब तीन घंटे तक पुलिस को बंधक बनाए रखा. लोगों की बढ़ती नाराजगी को देख दारोगा और सहायक थाना प्रभारी मौके से भाग खड़े हुए. लोगों का आरोप है कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान करती है और छापेमारी के नाम पर आए दिन तंग करती है. दरअसल पुलिस शराब की जानकारी के बाद चकहाजी गांव में छापेमारी करने पहुंची थी. लोगों का आरोप है कि शराब के धंधे में पुलिसवालों का भी हाथ है और इन्हीं की मदद से शराब धंधेबाज अवैध काम करते हैं. हालांकि पुलिस ने बताया कि इस जगह पहले भी छापेमारी की जा चुकी है और जानकारी के आधार पर ही पुलिस छापेमारी करने आयी थी लेकिन स्थानयी लोग नाराज हो गए जिन्हें समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट