बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
25-Nov-2019 11:07 AM
By Ganesh Samrat
PATNA:बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के तेवर कड़े दिख रहे हैं. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया है. कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ आरजेडी और कांग्रेस के विधायक हंगामा कर रहे हैं.
दोनों पार्टी के विधायक वेल में पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं. आज दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के विधायक वेल में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों का काम होता है सरकार की नाकामियों को उठाने का, लेकिन सरकार विपक्ष के द्वारा उठाये गए मुद्दे को दबाने के लिए लाठीचार्ज कर रही है. विधानसभा में तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम सुशील मोदी पर भी अटैक करते हुए कहा कि, 'डिप्टी CM कहते हैं कि रात के अंधेरे में अच्छा काम होता है'.
इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने विधानसभा के बाहर हंगामा और प्रदर्शन किया था. एनआरसी, नियोजित शिक्षकों के मसले पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हाथों में पोस्टर-बैनर लिये विपक्ष के नेताओं ने विधानसभा के बाहर जमकर हंगामा और नारेबाजी की. विपक्ष ने नियोजित शिक्षकों को एक समान वेतन देने की नीतीश सरकार से मांग की है. इसके साथ ही जनवेदना मार्च में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भी कांग्रेस ने हंगामा किया.