बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
25-Mar-2020 02:12 PM
PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद में अवकाश की घोषणा कर दी गई है. विधानसभा और विधान परिषद के कर्मियों को 14 अप्रैल तक छुट्टी पर भेज दिया गया है. बिहार विधान परिषद में अवकाश की घोषणा मंगलवार को ही कर दी गई थी. जबकि विधानसभा में आज छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. वहीं, दूसरी तरफ सचिवालय में अभी भी अलटरनेट सर्विस लागू है. सचिवालय खुला होने से वहां काम करने वाले कर्मी सहमे हुए हैं.
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने लॉक डाउन तो लागू कर दिया है लेकिन बिहार का प्रशासनिक हेडक्वार्टर यानि सचिवालय खुला हुआ है. लेकिन सरकारी कर्मचारी दफ्तर आने में डर रहे हैं. कर्मचारियों ने आज सरकार को ज्ञापन देकर कहा कि सचिवालय समेत दूसरे सरकारी कार्यालयों को बंद कर दिया जाना चाहिये.
सचिवालय सेवा संघ ने सौंपा ज्ञापन
बिहार सचिवालय सेवा संघ ने आज सूबे के मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सरकार ने पूरे राज्य में लॉक डाउन तो कर दिया है लेकिन सचिवालय समेत राज्य सरकार के दूसरे कार्यालय खुले हुए हैं. सरकार ने कर्मचारियों को एक-एक दिन गैप करके आने को कहा है. यानि हर रोज आधे कर्मचारी आ रहे हैं. लेकिन उनकी तादाद भी कम नहीं है.
सचिवालय सेवा संघ ने कहा है कि सचिवालय समेत सरकार के दूसरे कार्यालयों के खुला रहने से संक्रमण का खतरा फैलने की आशंका है. सरकार को इसका भी ख्याल रखना चाहिये. शहर में लॉक डाउन होने के कारण कर्मचारियों को दफ्तर आने में हर रोज बहुत परेशानी हो रही है.
डर से फाइल नहीं छू रहे कर्मचारी
सचिवालय सेवा संघ के मुताबिक लॉक डाउन के बावजूद जो कर्मचारी दफ्तर आ जाते हैं वे भी डर से कोई सामान नहीं छू रहे हैं. जब कर्मचारी फाइलों को हाथ ही नहीं लगायेंगे तो काम कैसे होगा. सचिवालय सेवा संघ के मुताबिक कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और सारा काम रूका हुआ है.
तत्काल सचिवालय बंद करे सरकार
बिहार सचिवालय सेवा संघ ने सरकार से तत्काल सचिवालय समेत सभी सरकारी दफ्तरों को बंद करने की मांग की है. कर्मचारियों ने कहा है कि सिर्फ वे ही दफ्तर खोले जाने चाहिये जिनका खुलना जरूरी है. कर्मचारियों ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि अगर छुट्टी मिलती है तो भी वे बुलाये जाने पर हर वक्त ड्यूटी पर आने को तैयार हैं. जरूरत पड़ने पर वे अवकाश के दिन भी काम करने को तैयार हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...