ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / विधानसभा अध्यक्ष ने BJP विधायकों को चेताया, बोले- आचरण सुधारें नहीं तो कर...

विधानसभा अध्यक्ष ने BJP विधायकों को चेताया, बोले- आचरण सुधारें नहीं तो कर देंगे निष्कासित

03-Mar-2023 04:39 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन से शुरू हुआ विपक्षी सदस्यों का हंगामा आज पांचवें दिन भी जारी रहा। हत्या के आरोपी मंत्री पर कार्रवाई करने का मामला हो या तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले का मुद्दा, सदन में विपक्ष के रवैये पर विधानसभा स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने गहरी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को सदन में हंगामे के बाद स्पीकर ने कड़े लहजे में बीजेपी के विधायकों का चेतावनी दे दी। स्पीकर ने कहा कि बीजेपी के विधायक अपने आचरण को सुधारें नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 


दरअसल, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में बीजेपी विधायक सरकार को घेरने के लिए मजबूती से अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। 10 लाख नौकरी का मामला, अपराध, मंत्रियों के विवादित बोल और तमिलनाडु में बिहारियों पर हो रहे हमले समेत अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। विधानमंडल के दोनों ही सदनों में अबतक की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ चुकी है। सदन में विपक्ष को रवैये को लेकर स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई है।


सदन में विपक्ष के हंगामे पर स्पीकर ने बीजेपी विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सदन शुरू होने के दूसरे दिन से ही विपक्ष के द्वारा आसान पर अंगुली दिखाया जा रहा है। बीजेपी के सदस्य सदन में न सिर्फ टेबल को पीटते हैं बल्कि सदन में अशोभनीय आचरण  किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा, जनक सिंह, लखेद्र पासवान का आचरण निंदनीय हैं। अगर इसी तरह के आचरण विरोधी पक्ष का रहेगा तो संसदीय कार्य मंत्री से राय लेकर उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया जाएगा। स्पीकर द्वारा कार्रवाई की बात कहने के बाद बीजेपी विधायकों ने आपत्ति जताई है।