ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत

Home / news / वरुण धवन ने नहीं खिलाया बच्ची को केक, वीडियो शेयर कर कृति सेनन...

वरुण धवन ने नहीं खिलाया बच्ची को केक, वीडियो शेयर कर कृति सेनन बोलीं- यकीन नहीं हो रहा..

18-Apr-2021 02:03 PM

DESK : बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवण इन दिनों अपनी आने वीली फिल्म ‘भेड़िया’ की शूटिंग कर रहे हैं. इस फिल्म में वरुण मुख्य किरादार में हैं, वहीं कृति सेनन अहम भुमिका निभाते हुए नजर आएंगी. लेकिन इन दिनों वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटौर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में वरुण धवन केक काटते हुए दिख रहे हैं और उनके बगल में एक छोटी बच्ची केक खाने के लिए अपना मुंह खोलती है, लेकिन वरुण उसको केक नहीं खिलाते हैं. 



आपको बता दें, देशभर में वरुण धवन के चाहने वालों की कमी नहीं है. लाखों करोड़ो फैन्स उनसे मिलने के लिए काफी इंतजार करते हैं. इस क्रम में अब एक छोटी सी फैन अपने पापा के साथ उनसे मिलने फिल्म के शेट पर पहुंच जाती है. फिल्म भेड़िया की शूटिंग इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में हो रही है, हाल ही में एक फैन सेट पर अपनी बेटी का बर्थडे मनाने के लिए पहुंचा. कृति सेनन ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 




वीडियो में वरुण केक काटते नजर आ रहे हैं. वरुण के साथ एक शख्स और दिखाई दे रहा है और उस शख्स की गोद में छोटी बच्ची भी मौजूद है. वीडियो में दिखता है कि वरुण केक कट करते हैं और बेटी की जगह पिता को खिला देते हैं. वीडियो में जैसे ही वरुण केक उठाते हैं मासूम बच्ची मुंह खोलती है, लेकिन उसका मुंह खुला रह जाता है. 


वीडियो के कैप्शन में कृति ने लिखा- 'ये शायद आपका दिन बना दे. हम सभी वहां थे, थे न? मैं विश्वास नहीं कर सकती कि वरुण तुमने ऐसा किया.' कृति के बाद वरुण ने भी ये वीडियो साझा किया और उन्होंने कैप्शन लिखते हुए कहा है कि ‘बेटी का बर्डडे बनाया बाप ने, मुझे माफ कर दो.’