दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2020 12:17 PM
VAISHALI: प्रेमी की शादी हो रही थी, घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे जैसे ही खबर लगी तो प्रेमिका उसके घर चली गई और हंगामा करने लगे. इस दौरान घरवाले और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद प्रेमिका को बंधक बना लिया. पंचायत बुलाई गई और तय किया गया कि युवक की शादी प्रेमिका से करा दी जाए और पंचायत के निर्णय के बाद दोनों की शादी करा दी गई.
मामला वैशाली के भगवानपुर का है. जहां प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए प्रेमिका उसके होने वाले ससुराल चली गई. जहां उसने सबको बताया कि उन दोनों ने पहले ही कोर्ट मैरेज कर ली है. जिसके बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा. गांव के लोगों ने उसे ऑटो से उतार लिया और उसका बाल पकड़ कर मारते-पीटते हुए ले जाया गया और एक कमरे में बंद कर दिया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने पूरे घटना का वीडियो भी बना लिया. जिसके बाद मामला पंचायत में पहुंचा.
बताया जा रहा है कि जिस लड़की की सरेआम पिटाई की गई वह मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और उसका जिस लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी शादी भगवानपुर प्रखंड के हुसैना खुर्द में किसी और लड़की से 25 जून को होने वाली थी. शादी की सारी तैयारियां हो गई थी. इसी बीच 24 जून को मुजफ्फरपुर से एक लड़की हुसैना खुर्द गांव पहुंची और बताया कि जिस लड़के से शादी तय हुई है उससे उसका पहले से प्रेम प्रसंग है और वह कोर्ट मैरिज कर चुकी है. जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और घंटों हाईप्रोफाइल ड्रामा चला.
उसके बाद जिस लड़की से शादी होनी तय हुई थी उसके परिवार वालों ने उस लड़के को मौके पर बुलवाया और रात में ही पंचायती की गई. पंचायत के फैसले के बाद लड़के की शादी रुकवा दी गई और उसकी प्रेमिका से ही गांव में शादी करा दी गई और दोनों को फिर विदा कर दिया गया. गांव में चले हाई प्रोफाइल ड्रामा के बीच तमाम लोग तमाशबीन बने रहे. वहीं लड़के और लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी नहीं थी.