दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Jun-2020 03:07 PM
PATNA : नेपाल के साथ साथ बिहार के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए बिहार सरकार ने उत्तर बिहार के सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. भीषण बारिश के कारण उत्तर बिहार की कई नदियों में भारी उफान आने की आशंका है. लिहाजा कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा सकता है. बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बाढ संभावित जिलों के डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्थिति का जायजा लिया है. वहीं, जल संसाधन विभाग ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है.
बिहार के कई जिलों में बाढ़ का खतरा
दरअसल मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो-तीन दिनों में नेपाल में भारी बारिश हो सकती है. वहीं बिहार के भी कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जतायी गयी है. ऐसे में नेपाल से बिहार आने वाली नदियों में भारी उफान आ सकता है.
मौसम विभाग से मिल रही जानकारी के मुताबिक कोसी, गंडक के साथ साथ अधवारा समूह,बागमती और महानन्दा नदी के जल स्तर में काफी इजाफा हो सकता है. बाढ की आशंका को देखते हुए उत्तर बिहार के सारे जिलों को हाई अलर्ट कर दिया है. राज्य सरकार ने सारे जिलाधिकारियों को बाढ़ से बचाव का उपाय करने के साथ राहत और बचाव की भी तैयारी करने को कहा गया है.
मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंसिंग
बाढ़ के खतरे को देखते हुए बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने खतरे वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ विडियो कांफ्रेन्सिंग की है. मुख्य सचिव ने बाढ़ से बचाव और राहत की समीक्षा की है. उन्होंने बताया कि बिहार सरकार हर तरीके से तैयार है. मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार ने एक-एक बिन्दु पर विस्तार से समीक्षा की है. अब चाहे जैसी भी स्थिति आये सरकार उससे निपटने को तैयार है. मुख्य सचिव ने कहा कि नेपाल द्वारा काम में बाधा डालने का कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
जल संसाधन विभाग में हाई अलर्ट
उधर बिहार सरकार ने भी बाढ़ के खतरे को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने विभाग के आलाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्हें 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है. मंत्री ने कहा कि नदियों पर बने सारे तटबंध सुरक्षित हैं. संजय कुमार झा ने कहा कि नेपाल में बारिश में कमी होने की खबर मिल रही है. ये राहत की बात है.