Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
10-Feb-2022 07:07 AM
DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज पहले चरण की वोटिंग उत्तर प्रदेश में हो रही है। यूपी की 58 सीटों पर मतदान की शुरुआत हो गई है। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर देश की सियासत पिछले कुछ अर्से से गर्म रही है। हिजाब और भगवा जैसे विवाद के बीच यूपी में जनता के जरूरी मुद्दों पर मतदान करती है, यह देखना दिलचस्प होगा। पहले चरण में बीजेपी ज्यादा ताकतवर मानी जा रही है क्योंकि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 58 में से 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को दो-दो सीटें हासिल हुई थी।
आज जिन 58 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, वह उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में से आते हैं। इन सीटों पर कुल 623 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। जिनमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। पहले चरण के मतदान के लिए कुल 10853 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 48 जनरल ऑब्जर्वर, 8 पुलिस ऑब्जर्वर समेत दो हजार से ज्यादा सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 2718 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती भी की गई है। आज पहले चरण में कुल 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड़ 24 लाख पुरुष और एक करोड़ 4 लाख महिलाओं के साथ-साथ 1448 ट्रांसजेंडर वोटर भी शामिल हैं।
पहले चरण की वोटिंग पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हो रही है। इनमें मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, शामली, हापुड़ और गौतमबुद्ध नगर जैसे जिले शामिल हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले चरण में योगी सरकार के कई मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी। मंत्री श्रीकांत शर्मा, संदीप सिंह, अतुल गर्ग, चौधरी लक्ष्मी नारायण, कपिल देव अग्रवाल और सुरेश राणा की किस्मत का फैसला आज जनता करेगी। कोरोना से बचाव के लिए चुनाव आयोग ने खास एहतियातों के साथ मतदान कराने का फैसला किया है। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर समेत अन्य चीजें मुहैया कराई गई हैं।