ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / उत्तर बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी, अधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द,...

उत्तर बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी, अधिकारियों की छुट्टी हुई रद्द, SDRF और NDRF को तैयार रहने के लिए बोला गया

21-Jul-2020 09:04 AM

PATNA: उत्तर बिहार में अगले तीन दिनों के अंदर तेज बारिश होने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावे राहत बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है.

अधिकारियों की छुट्टी रद्द

मौसम विभाग के अनुसार नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र से लेकर उत्तर बिहार के तराई क्षेत्र तक अच्छी बारिश के आसार हैं. ऐसे में अधिकारियों के छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है. 

कटवा की सूचना देने के लिए मंत्री ने की अपील

इसको लेकर बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि नेपाल की तराई और बिहार के छपरा, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, सुपौल जिलों (गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कोसी व महानंदा के जलग्रहण क्षेत्रों) में आज और कल बारिश की संभावना है.जल संसाझन विभाग अलर्ट हैं. तटबंधों में कटाव दिखे तो टॉल फ्री नंबर 18003456145 पर सूचना दें.

31 साल का टूटा रिकॉर्ड

उत्तर बिहार में पिछले 24 घंटे में तेज बारिश हुई है. जिसके कारण 31 साल के बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है. सोमवार को बिहार में 206 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि तीन जुलाई 1989 को 202 मिमी बारिश दर्ज हुई थी.