ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / उपेंद्र कुशवाहा बोले- बीजेपी से गठबंधन पर कोई फैसला नहीं, सियासी पलटी मारना...

उपेंद्र कुशवाहा बोले- बीजेपी से गठबंधन पर कोई फैसला नहीं, सियासी पलटी मारना तो नीतीश कुमार से ही सीखा है, अब उन पर दया आती है

21-Feb-2023 05:30 PM

By First Bihar

PATNA: BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से मुलाकात के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा   से उनके तालमेल को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. कुशवाहा ने कहा-जब समय आयेगा तब किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे. आज तो संजय जायसवाल मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर धन्यवाद देने आये थे. कुशवाहा ने फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा-जेडीयू के लोग कह रहे हैं कि मैं पहले से बीजेपी से सेटिंग कर चुका था. अगर ये बात सही है तो ये काम तो मैंने नीतीश जी से ही सीखा है. नीतीश जी से ज्यादा सेटिंग को कौन जानता है. कुशवाहा ने कहा कि अब नीतीश कुमार को दया आती है. वे राजद से दोस्ती के लिए कितनी बेईज्जती बर्दाश्त करेंगे।


भाजपा से तालमेल पर अभी फैसला नहीं

बता दें कि आज ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल उपेंद्र कुशवाहा से मिलने उनके घर पहुंचे थे. कुशवाहा ने उसके बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि संजय जायसवाल जी मुझे धन्यवाद देने आये थे. मैंने भी उनका आभार जताया. लेकिन इसमें कोई राजनीतिक बातचीत नहीं हुई. किसी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई. जब किसी पार्टी से गठबंधन करेंगे तो खुल कर करेंगे और मीडिया को बुलाकर खबर कर देंगे।


पलटी मारना नीतीश से सीखा है

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के कुछ नेता मुझे कह रहे हैं कि मैं बीजेपी के साथ पहले से सेटिंग करके तैयार था. अब पहले कब कहां एलाइनमेंट करना चाहिये ये तो मैंने नीतीश जी से सीखा है. हमने तो राजनीति में बहुत चीज अपने बड़े भाई नीतीश कुमार से ही सीखा है. जेडीयू के जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं उन्हें देखना चाहिये था कि 9 अगस्त 2022 को नीतीश जी की किस तरह की सेटिंग थी. पहले शाम में 6 बजे अपनी पार्टी के विधायक दल की बैठक. 7 बजे गर्वनर के पास जाकर मुख्यमंत्री का इस्तीफा. 8 बजे आकर दूसरी पार्टियों के साथ विधायक दल की मीटिंग में शामिल हो जाना. फिर 9 बजे रात में गवर्नर के यहां जाकर दावा करना कि हमको शपथ दिलाइये. अगले दिन 2 बजे तक का इंतजार नहीं और 10 बजे सुबह में ही फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले लेना. ये सब नीतीश जी बिना पहले से सेटिंग किये बगैर कर रहे थे क्या? बड़ा भाई जो कर रहे थे उससे उपेंद्र कुशवाहा ने कुछ सीख लिया तो इसमें गलत क्या है।


ललन सिंह डर कर बौखलाहट में बोल रहे हैं

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह बिहार की जनता को इतना मूर्ख न समझें. नीतीश जी ने एक बार नहीं दर्जनों बार सार्वजनिक तौर पर कहा कि अगला सीएम तेजस्वी यादव होंगे. विधायक दल की बैठक में ये भी बात कही. लेकिन जबसे हमने तेजस्वी यादव का विरोध करना शुरू किया तबसे ललन सिंह बेचैनी में आ गये. उन्हें लगा कि जनता हमको ठीक कर देगी तबसे बयान बदल गया. जनता मूर्ख नहीं है. ललन सिंह बतायें कि क्या जेडीयू में वे नीतीश कुमार से बड़े नेता हैं. वे जनता को उल्लू बनाना छोड़ दें. वे घबराहट में बोल रहे हैं लेकिन ये सच है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव में डील पक्की हो चुकी है।


नीतीश कुमार पर दया आती है

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जो खबर आ रही है उसके मुताबिक बिहार सरकार के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार को उनके डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दो घंटे तक इंतजार कराया. ये सब सुनकर नीतीश जी पर दया आती है. क्या थे नीतीश कुमार औऱ क्या उनके लोगों ने. अब बिहार के मुख्यमंत्री को अपने मंत्रिपरिषद के किसी सदस्य के लिए दो घंटे इंतजार करना पड़े तो इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ हो ही नहीं सकता. अब तो नीतीश जी का चेहरा, उनकी बात देख सुन कर दया आती है.