घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
23-Jun-2022 12:31 PM
DESK: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान ‘यूपी में का बा’ भोजपुरी गीत गाकर मशहूर होने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर उत्तर प्रदेश की बहू बन गई है. नेहा सिंह ने 21 जून को अम्बेडकर नगर के रहने वाले हिमांशु सिंह से शादी रचा ली है. नेहा सिंह राठौर और हिमांशु सिंह की शादी समारोह लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में संपन्न हुआ है.
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेहा सिंह राठौर और हिमांशु सिंह लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में थे. पिछले साल दोनों के परिवार की सहमति के बाद सगाई हुई थी. दोनों की शादी जून 2021 को होने वाली थी. लेकिन, कोरोना संक्रमण की वजह से शादी की तारीख बढ़ा दी गई थी. 21 जून नेहा और हिमांशु ने शादी कर ली है.
बता दें कि, नेहा सिंह राठौर पहले बिहार और फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान चर्चा में आई थी. यूपी चुनाव में उन्होंने ‘यूपी में का बा’ भोजपुरी गीत के जरिये योगी आदित्यनाथ सरकार पर कटाक्ष किया था. यू-ट्यूब पर इस गाने के पहले पार्ट को 8 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुका है. इसके बाद नेहा ने 'यूपी में का बा' के दो और पार्ट बनाए थे, जिसने व्यू भी मिलियन में हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी सरकार पर तंज कसने वाली नेहा सिंह राठौर की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मिडिया यूजर उन्हें ट्रोल करने में जुट गये हैं. लोग पूछ रहे हैं कि जिस योगी सरकार पर नेहा सिंह ने सवाल उठाये, आज उन्हीं के राज्य में शादी रचा ली. एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'कई बार इंसान को सोच समझकर चीजों को जज करना चाहिए। अब यही यूपी आपको भाएगा।'