पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
12-Feb-2022 09:10 AM
DESK : उत्तर प्रदेश में पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव के लिए ताकत झोंक दी है. दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को होगा और इसके लिए शनिवार शाम प्रचार थम जाएगा. दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होने हैं. सत्तारूढ़ भाजपा समेत सभी दलों के नेताओं ने दूसरे चरण में अपने उम्मीदवारों का माहौल बनाने के लिए पूरा दम लगा दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम बड़े नेताओं ने दूसरे चरण के चुनाव वाले जिलों में शुक्रवार को ताबड़तोड़ जनसभाएं कर अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे. इसके लिए शुक्रवार को सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर व बदायूं में राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं कीं.
पीएम मोदी ने कासगंज के पटियाली में जनसभा की तो अमित शाह बरेली में थे. सीएम योगी ने कासगंज के अलावा शाजहांपुर व बदायूं में जनसभाएं कीं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेता भी ताबड़तोड़ जनसभाएं कर मतदाताओं से संपर्क में जुटे रहे. दूसरी तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में चुनावी सभा की. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वर्चुअल रैली कर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे.